मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-4 में मेन टंकी फटने से बह रहे हजारों लीटर पानी को बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय की तत्परता से बचाया गया। नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से लीकेज ठीक कराया गया।
मेरठ। जिम्मेदारी और जागरूकता का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए बेटियाँ फाउंडेशन ने जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। जागृति विहार सेक्टर-4 में मेन टंकी फट जाने से लगातार पानी बह रहा था, लेकिन लंबे समय तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।
अंजु पाण्डेय ने स्थिति की जानकारी नगर निगम को दी और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नगर निगम टीम मौके पर पहुँची और तुरंत मरम्मत कराते हुए बहते पानी को रुकवाया। इस प्रयास से हजारों लीटर पानी बचाया जा सका, जो अन्यथा व्यर्थ बह जाता।
संस्था की इस महत्वपूर्ण पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान आसपास के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
अंजु पाण्डेय ने कहा कि,
“पानी की हर बूंद अनमोल है। हमारा छोटा-सा प्रयास भी भविष्य के लिए बड़ी मिसाल बन सकता है। समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”
स्थानीय नागरिकों ने बेटियाँ फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य को मानवता और समाजहित का बड़ा कदम बताया।
