News Highway

खबरों का Digital अड्डा

BEST ACADEMY में भव्य आर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, नन्हे कलाकारों ने बिखेरे रंगों के जादू

BEST ACADEMY में भव्य आर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, नन्हे कलाकारों ने बिखेरे रंगों के जादू

BEST ACADEMY में भव्य आर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, नन्हे कलाकारों ने बिखेरे रंगों के जादू


बहसूमा | BEST ACADEMY में दिनांक 22 फरवरी 2026 को भव्य आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों एवं बाहरी बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और रंगों की खूबसूरत छटा से सराबोर रहा।

प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स और कलाकृतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की रचनात्मक सोच और रंगों के संयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंघल ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं श्री विनय सिंघल ने Group-A, Group-B एवं Group-C के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गेम्स के दौरान पूछे गए रोचक प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले बच्चों को विशेष उपहार दिए गए। इसके साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरा विद्यालय परिसर हंसी, तालियों और खुशियों से गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु ऐसे रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

— संवाददाता, News Highway

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *