बहसूमा व्यापार मंडल के लिए 28 जनवरी को राज्य कर विभाग का ‘व्यापारिक संवाद कार्यक्रम’

बहसूमा व्यापार मंडल के लिए 28 जनवरी को राज्य कर विभाग का ‘व्यापारिक संवाद कार्यक्रम’

बहसूमा। बहसूमा व्यापार मंडल, बहसूमा मेरठ की समस्त कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं को सूचित किया गया है कि राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा शुक्रवार 28 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण “व्यापारिक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल सहारा फार्मर्स, लोहिया नगर, हापुड़ रोड, मेरठ में संपन्न होगा।

इस संवाद कार्यक्रम में मेरठ जनपद के जीएसटी विभाग के प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बहसूमा व्यापार मंडल को इस कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और कर विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान, सुझावों का आदान-प्रदान और आवश्यक संशोधनों पर सार्थक चर्चा की जा सके।

व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्र के सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की गई है कि यदि किसी व्यापारी को जीएसटी से जुड़ी जानकारी, रिटर्न, नोटिस, टैक्स से संबंधित समस्या, सुझाव या शिकायत हो, तो वे इस कार्यक्रम में अवश्य भाग लें। यह कार्यक्रम व्यापारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे अपनी समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं और त्वरित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

बहसूमा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सिघल ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम व्यापारियों और कर विभाग के बीच विश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे मंचों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।”

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *