News Highway

खबरों का Digital अड्डा

“श्मशान घाट के हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी! ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की उठी मांग”

ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर में पेड़ों की कटाई से मचा बवाल
रामराज। रामराज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर में श्मशान घाट परिसर के अंदर हरे-भरे पेड़ों को कटवाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये पेड़ वर्षों पुराने थे और श्मशान घाट की हरियाली और छाया का प्रतीक माने जाते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति और ग्राम सभा की सहमति के इन पेड़ों की अवैध कटाई कराई गई। इससे स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग
जब ग्राम प्रधान से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि “ऐसा कुछ नहीं है।” वहीं हस्तिनापुर रेंजर अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि “पेड़ों की नपाई और मूल्यांकन का कार्य चल रहा है।” ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासन से इस अवैध कटाई की जांच कराने और श्मशान घाट की हरियाली को पुनः बहाल करने की मांग की है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पढ़ें News Highway पर।
भारत की सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsHighway.in पर पाएँ — राजनीति, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, शिक्षा, अपराध, टेक्नोलॉजी और खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी ख़बर सबसे तेज़ और सटीक रूप में। News Highway – सच्ची खबर, सबसे पहले!