News Highway

खबरों का Digital अड्डा

बहसूमा में खड़ी कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप

खड़ी कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

खड़ी कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

बहसूमा (मेरठ)। थाना क्षेत्र बहसूमा में डॉक्टर गॉड क्लीनिक के गेट के पास खड़ी एक कार को ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा टक्कर मारने और उसके बाद अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना बहसूमा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को कार संख्या UP12CB7774 (ग्रैंड विटारा) अस्पताल के गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान गन्ने से भरी फार्म ट्रैक 60 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने मौके पर मौजूद कार चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी देते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

घटना के समय कार के पास चालक विवेक कुमार पुत्र खचेडु, निवासी भूमा, थाना बहसूमा, जनपद मेरठ मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *