News Highway

खबरों का Digital अड्डा

बहसूमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने गश्त अभियान के तहत की सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

बहसूमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह

बहसूमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह

बहसूमा, मेरठ। थाना बहसूमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक–चौबंद रखने के लिए थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संदिग्ध स्थानों पर पैदल गश्त कर हालात का जायज़ा लिया।

अभियान में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक राकेश, उप निरीक्षक अभिषेक, कांस्टेबल विकास, उप निरीक्षक सोनू कुमार और उप निरीक्षक उदयपाल सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर चेकिंग करते हुए राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधी दिशा–निर्देश भी दिए।

थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून–व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि गश्त अभियान से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।