रक्तदान शिविर बहसूमा में युवाओं का जोश, 25 यूनिट रक्तदान; नियमित रक्तदान से नियंत्रित होता है आयरन लेवल
बहसूमा के गांव रहमापुर में भारतीय चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
बहसूमा के गांव रहमापुर में भारतीय चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने किया 25 यूनिट रक्तदान, नियमित रक्तदान से आयरन नियंत्रित व दिल रहता है स्वस्थ।
बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर में बुधवार को भारतीय चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 25 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी मोहित कुमार दक्ष ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है और हृदय रोग व स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में रक्त की मात्रा अत्यधिक कम हो जाती है, जिससे उन्हें अन्य व्यक्ति से रक्त लेने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसी आपातकालीन स्थितियों में यदि समाज के लोग आगे आकर रक्तदान करें, तो जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर के दौरान ब्लड कलेक्शन की जिम्मेदारी अंकित (टेक्नीशियन), राहुल (टेक्नीशियन) और फुरकान ने संभाली। आयोजन में हिमांशु दक्ष (आयोजक), फौजी रिंकू नागर (संयोजक), विनीत कुमार, अरविंद प्रधान, अमित कुमार, हर्ष कुमार, प्रद्युमन, कुणाल नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।
- हस्तिनापुर की बेटी प्राची पंवार ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, यूपीएससी में 59वीं रैंक पर भव्य स्वागत

- बहसूमा में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा फिर शुरू, भीड़ से बचने की अपील

- हिंदू नववर्ष 2083 का भव्य स्वागत: रामराज में हवन-यज्ञ और जयघोष से गूंजा माहौल

- ध्वस्तीकरण या दबंगई? मवाना में MDA टीम पर पत्रकार से गाली-गलौच और मारपीट के आरोप

- 🗿 महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का निमंत्रण, राहुल चौधरी को बनाया मुख्य अतिथि

- 🎓 किंडर गार्डन ग्रेजुएशन सेरेमनी में दिखा नन्हों का टैलेंट, तालियों से गूंजा पूरा हाल
