News Highway

खबरों का Digital अड्डा

बहसूमा में भाजपा की बड़ी बैठक: मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर हस्तिनापुर मंडल ने बनाई रणनीति

बहसूमा मेरठ में भाजपा हस्तिनापुर मंडल की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक

बहसूमा मेरठ में भाजपा हस्तिनापुर मंडल की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक

बहसूमा | भारतीय जनता पार्टी हस्तिनापुर मंडल, जिला मेरठ के तत्वावधान में बहसूमा नगर स्थित मनफूल सिंह इंटर कॉलेज में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हस्तिनापुर एवं मवाना पूर्वी—दोनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी एवं सुनियोजित ढंग से संचालित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है, जिसमें प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है।

हरबीर पाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने, छूटे हुए नामों को सूची में शामिल कराने और त्रुटियों के सुधार में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का कार्य भी है।

जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला मंत्री सुनील पोसवाल, दोनों मंडलों के मंडल उपाध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व मंडल अध्यक्ष आचार्य हरिओम शर्मा के साथ सतेन्द्र काकराण, सोमनाथ पपनेजा, बालमुकुंद बत्रा, रोहित बंसल, सुदर्शन गोयल, नारायण जाटव, विपेन्द्र सुधा, बाल्मिकी, गौरव गुर्जर, फिरेगा धनत्तला, सचिन, परविंदर चौधरी उर्फ जैन साहब, विजय कुमार, सोनू त्यागी, राजीव, अमित शर्मा, राजन पायला, सरदार गुरूबचन सिंह एवं रविन्द्र जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति तय की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।