बहसूमा: जिला प्रभारी बोले. SIR को गंभीरता से लें बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता, बैठक में मिला बूथ प्रवास का दायित्व

बहसूमा में भाजपा की बैठक में जिला प्रभारी मानसिंह ने SIR अभियान को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची शुद्धिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बहसूमा। शनिवार को सेक्टर मोड़ खुर्द में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बूथ अध्यक्ष लकी देशवाल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ जिले के प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में SIR से जुड़े नियमों और मतदाता सूची शुद्धिकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि मानसिंह ने बूथ अध्यक्षों और बीएलए–2 को निर्देशित करते हुए कहा कि मृतक मतदाताओं का नाम हटाना, गांव से बाहर रहकर अन्य स्थानों पर मतदान करने वालों की पहचान, और नए मतदाताओं के वोट बनवाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा की असली शक्ति कार्यकर्ता हैं, इसलिए सभी को एकजुट होकर पूरी मेहनत से मतदाता सूची के शुद्धिकरण में लगना चाहिए। मानसिंह ने यह भी कहा कि नव विकसित कॉलोनियों में नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के साथ वहां नए बूथ भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिस उम्मीदवार को टिकट देगी, हर कार्यकर्ता उसका साथ देगा और कमल के फूल को जीताकर विधानसभा तक पहुंचाएगा। बैठक में पदाधिकारियों को बूथ प्रवास की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यक्रम में मंडल मवाना पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह लकी चौधरी, मयंक गुप्ता, वासु खगवाल, सुशील बीडीसी, श्री राम, रविदास शर्मा, अर्जुन देशवाल (पत्रकार), पंकज देशवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में — संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही शुरू होती है।