News Highway

खबरों का Digital अड्डा

बहसूमा में होली पर सौहार्द और सावधानी का संदेश: रसायनिक रंगों से बचने की अपील

बहसूमा | मेरठ जनपद के बहसूमा क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकिश्त में होली पर्व को लेकर शांति, भाईचारा और सुरक्षा का संदेश दिया गया। उप निरीक्षक संदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि होली और ईद जैसे पावन पर्व प्रेमपूर्वक मनाएं तथा आपसी सौहार्द को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचें और गुलाल, चंदन का तिलक व फूलों से होली खेलें। किसी पर जबरन रंग न डालें, महिलाओं का सम्मान करें और पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचें। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए त्योहारों के दौरान भी इसका संरक्षण जरूरी है।

2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को धुलेंडी

मोड खुर्द निवासी मिंटू पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाएगा। इस अवधि में पूजा-पाठ और होली खेलना वर्जित रहेगा।

ग्रहण के चलते 3 मार्च को रंग नहीं खेले जाएंगे, जबकि धुलेंडी (रंगों की होली) 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *