रामराज। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा रविवार को पंडित नरेश शर्मा के आवास पर भव्य ब्राह्मण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
सभा का संचालन विपुल राम शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता पंडित विजय प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चन्द शर्मा ने मालवीय जी और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा जगत में ऐतिहासिक योगदान दिया, वहीं अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।
दिवंगत संरक्षक को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के संरक्षक पंडित प्रेम बल्लभ शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा रखी गई और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग रहे मौजूद
सभा में पंडित विजय प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा (हाशिमपुर), मनोज शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, नरेश शर्मा, अंशुल अत्रे, जितेंद्र शर्मा, शंकर दयाल शर्मा, गंगे पंडित, सुमित शर्मा, गौरव भारद्वाज, नवीन कुमार शर्मा, जोगिंदर शर्मा, सचिन शर्मा, पुनीत शर्मा, सरवन शर्मा (फाजलपुर), अजय कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, शेखर शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन उपस्थित रहे।
