NEWS HIGHWAY

खबरों का digital अड्डा

रामनगरी अयोध्या में दीपों का महासागर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी में की पूजा, दीपोत्सव 2025 का शुभारंभ

Photo: ANI

Photo: ANI

अयोध्या में दीपावली पर्व की शुरुआत भगवान श्रीराम की नगरी से हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित किए और परंपरागत विधि से पूजा की। इस मौके पर अयोध्या नगरी दीपों की लाखों रौशनियों से जगमगा उठी। राम की पैड़ी पर दीपों का महासागर उमड़ा, पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।