मेरठ की कमान अविनाश पांडे को, सहारनपुर के नए एसएसपी बने अभिनंदन; पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

मेरठ की कमान अविनाश पांडे को, सहारनपुर के नए एसएसपी बने अभिनंदन; पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडे को मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया है, जबकि आईपीएस अभिनंदन को सहारनपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।

मेरठ के नए कप्तान अविनाश पांडे मूल रूप से खीरी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और वे 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मेरठ में एसपी देहात के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की अच्छी समझ होने के कारण उनकी यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से मेरठ में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

वहीं, सहारनपुर की जिम्मेदारी संभालने वाले एसएसपी अभिनंदन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में वे एक सख्त और अनुशासित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। सहारनपुर जैसे संवेदनशील जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस फेरबदल के तहत मेरठ के पूर्व एसएसपी विपिन ताडा को पहले ही जॉइंट पुलिस कमिश्नर, कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इन तबादलों के बाद प्रदेश के कई अहम जिलों में पुलिस प्रशासन से बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *