ATM Fraud: बहसूमा में एटीएम बदलकर 25 हजार की ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
बहसूमा में एटीएम बदलकर 25 हजार की ठगी
मेरठ | बहसूमा (News Highway)
कस्बा बहसूमा में ATM Fraud का एक नया मामला सामने आया है, जहां एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहसूमा कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी विजेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटे के साथ यह धोखाधड़ी हुई। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर उनके बैंक खाते से तीन बार में कुल 25 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी 2026 को उनके खाते से पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 5 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। जब उन्हें मोबाइल मैसेज के जरिए पैसे कटने की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इस मामले में ललित कुमार पुत्र संजीव कुमार ने बहसूमा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ATM फुटेज और बैंक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में एटीएम से लेनदेन को लेकर डर और सतर्कता बढ़ गई है।