News Highway

खबरों का Digital अड्डा

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

बहसूमा। पाक माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा के अवसर पर कस्बे और आसपास की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पुराने कस्बे की मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ मांगी।

सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। रोजेदारों ने पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ अल्लाह की इबादत की। धार्मिक मान्यता के अनुसार अलविदा जुमा रमजान के सबसे अहम दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन रोजेदार विशेष नमाज अदा कर रमजान के दौरान अनजाने में हुई गलतियों के लिए खुदा से माफी मांगते हैं।

नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अब ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रमजान समाप्त होने में अभी करीब पांच दिन शेष हैं, जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस अलर्ट रही। कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *