News Highway

खबरों का Digital अड्डा

राजपुर में गुरु गोरखनाथ महाराज के पावन अवसर पर 15 जनवरी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

राजपुर में गुरु गोरखनाथ महाराज के पावन अवसर पर 15 जनवरी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

राजपुर में गुरु गोरखनाथ महाराज के पावन अवसर पर 15 जनवरी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

जानसट। मुजफ्फरनगर। राजपुर गांव के पास सलारपुर रोड स्थित प्राचीन गुरु गोरखनाथ मंदिर में 15 जनवरी 2026 को गुरु गोरखनाथ महाराज के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि यह भंडारा सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को भी असुविधा न हो। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को भी धार्मिक वातावरण से सजाया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में सहभागिता करें और गुरु गोरखनाथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।