पत्नी के प्रेमी की ऐलानिया हत्या के आरोपित को पुलिस ने हाई ड्रामा के बाद किया गिरफ्तार, मृतक सुनील का संगिनो के साये में किया गया अंतिम संस्कार
:-परिजनों ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रामराज चौकी पर लगाया गया घंटो जाम
:-हत्यारोपी प्रदीप धीमान की पत्नी पूनम को सुनील उर्फ गांबा बहला-फुसलाकर भगा ले आया था, डेढ़ साल से थी रंजिश
बहसूमा। गुरुवार के दोपहर करीब 1:35 बजे बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर रामराज के सनातन धर्म मंदिर के सामने दिनदहाड़े पत्नी के प्रेमी सुनील उर्फ गाबा को पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ चार गोली बरसा कर हत्या करने के आरोपित प्रदीप धीमान को पुलिस ने हाई ड्रामा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गन्ने के खेत से गिरफ्तार करने के समय प्रदीप धीमान दो तमंचे अपने हाथों में लिए हुआ है और क्षेत्राधिकारी को कह रहा है कि तुम मेरा एनकाउंटर कर दोगे। डेढ़ साल से पुलिस ने मेरी एक न सुनी।
आरोपित प्रदीप धीमान ने कहा कि पहले एसपी देहात को मौके पर बुलाओ तब जाकर मैं सरेंडर करूंगा। उसने पुलिस से पहले पानी मांगा फिर उसके बाद में अपनी जैब से बीड़ी निकालकर पी। देर रात्रि सुनील उर्फ बाबा का शव रामराज पहुंचा। लेकिन गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे परिजन एवं ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चौकी पर शव रखकर रोड जाम किया। रोड जाम की सूचना जब उच्चाधिकारियों को पता लगी तो मौके पर क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घंटे बाद परिजन साथ हुए और रोड जाम को खोला गया।
गुरुवार के दोपहर परिजनों ने सुनील उर्फ गाबा का अंतिम संस्कार पास की शमशान घाट में संगीनो के साये में किया।बताते चले कि बीते बुधवार की दोपहर करीब 1:35 बजे पर सैफपुर फिरोजपुर रामराज के मोहल्ला जगजीवन पुरी निवासी सुनील उर्फ गांबा पुत्र स्वर्गीय कश्मीर सिंह उम्र 28 वर्ष को थाना फलावदा क्षेत्र के गांव सनोता निवासी प्रदीप धीमान पुत्र रमेश चंद ने ढेड वर्ष पहले पत्नी को प्रेम प्रसंग के चलते भगा ले जाने की हुई रंजिश के चलते रामराज के सनातन धर्म मंदिर के सामने भरे बाजार में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुनील उर्फ गांबा की हत्या कर दी थी।आरोपित गोली मारते समय कह रहा था कि है कोई माई का लाल तू इसे बचा सकता है, दम हैं तो आओ मेरे पास उसको भी गोली मार दूंगा। गोली मारकर तमंचे को हवा में लहराते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार एवं गुरुवार की मध्य रात्रि सुनील का शव गांव में पहुंचा।
लेकिन गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे परिजन एवं ग्रामीण शव को लेकर चौकी पर पहुंचे और गिरफ्तारी आरोपित की गिरफ्तारी करने के लिए रोड जाम किया। रोड जाम की सूचना जब उच्चाधिकारियों को लगी तो तभी क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया थाना हस्तिनापुर थाना फलावदा थाना मवाना की पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।करीब 1 घंटे चले रोड के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन शांत हुए और शव को लेकर अपने घर आवास पहुंचे। संगीनों के साए में सुनील और बाबा का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना फलावदा क्षेत्र में हाई ड्रामा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित प्रदीप धीमान थाना फलावदा क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में बैठा हुआ है। तभी क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया पुलिसफोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उसे चारों ओर से घेर लिया। आरोपित अपने को पुलिस की गिरफ्त में घिरा देख अपनी अंटी से दो तमंचे निकल लिए और कहने लगा कि यदि तुम मेरा हाफ एनकाउंटर करोगे तो मैं खुद को गोली मार लूंगा। क्षेत्राधिकारी ने आरोपित को आश्वासन देते हुए कहा कि तेरा कोई गोली नहीं मरेगा तो पुलिस को सरेंडर कर दे। आरोपित प्रदीप धीमान ने पहले कप्तान को बुलाओ उसके बाद में सरेन्डर करूंगा। उसने पहले पानी पिया फिर उसके बाद अपनी जेब से बीड़ी का बंडल निकालकर बीडी पी। उसके बाद अपने हथियार नीचे रखते हुए सरेन्डर कर दिया।
डेढ़ साल से रख रखी थी सुनील उर्फ गाबा ने आरोपित प्रदीप धीमान पत्नी
रामराज पुलिस चौकी के पास बुधवार दिनदहाड़े 1.35 बजे सनातन धर्म मंदिर के सामने दिनदहाड़े मुख्य बाजार में बाईक पर सवार होकर आया प्रदीप धीमान ने सरदार सुनील उर्फ गाबा 28 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ हत्यारा प्रदीप धीमान अपने साथ लाया तीन तमंचों से एक के बाद एक चार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्यारे ने इस दौरान हवा में तमंचा लहराते हुए पूरे बाजार को चैलेंज दिया था कि है कोई माइका लाल इसे बचा ले, है दम है तो निकालो बाहर निकलो। सरे बाजार मैं हुई हत्या से व्यापारी घटना से भयभीत है।
आरोपी ने कहा डेढ़ साल से मेरी पुलिस ने एक न सुनी
गिरफ्तारी के समय आरोपित क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया से कह रहा है कि डेढ़ साल से 2025 से किसी भी पुलिस वाले ने मेरी एक न सुनी पत्नी के प्रेमी को गोली मार कर दोनों हाथों में तमंचा लहराता हुआ फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया।पहले पानी पिया फिर उसके बाद में अपनी जेब से बीड़ी का बंडल निकाल कर बीड़ी पी।
