News Highway

खबरों का Digital अड्डा

आँखें के पर्यावरण रक्षकों ने नवविवाहित दम्पति को दिया पौधा, शादी की हर वर्षगांठ पर पौधारोपण का लिया संकल्प

बागपत, रमाला। समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। रमाला स्थित शिवम मैरिज होम में विवाह संस्कार से पूर्व संस्था के पर्यावरण रक्षक इंजीनियर अशोक कुमार उपाध्याय एवं डॉ. रामकुमार ककौर ने नवदम्पति को पौधा भेंट कर विशेष संदेश दिया।

दुल्हन वर्षा, सुपुत्री स्वर्गीय महेन्द्र सिंह नांगवान, निवासी गांव सूजती (बागपत) और दूल्हा सौरभ, सुपुत्र स्वर्गीय सुरेश श्रमायन, निवासी ककौर कलां (बागपत) को यह पौधा भेंट करते हुए दोनों पर्यावरण रक्षकों ने शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया।

डॉ. रामकुमार ककौर ने कहा कि प्रदूषित पर्यावरण दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, और पौधारोपण इसका सरल व प्रभावी समाधान है। वहीं इंजीनियर अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पौधा लगाना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का ईश्वरीय कार्य है, जो न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान मोनिका देवी, कस्तूरी देवी, श्यामों देवी, वीरेंद्र, जितेंद्र, अनुराग, देवेंद्र, राहुल, मोहनलाल, सोनू, सुधीर, सचिन सहित कई लोग मौजूद रहे।