खरदौनी में भाकियू तोमर की बैठक

खरदौनी में भाकियू तोमर की बैठक में फूटा बिजली बिलों का आक्रोश, 50 ग्रामीणों ने ली सदस्यता

📍 मेरठ | खरदौनी

मेरठ जिले के अंतर्गत ग्राम खरदौनी में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी इंतज़ार देशवाल ने की। इस दौरान संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर 50 ग्रामीणों ने भाकियू तोमर की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को मजबूती मिली।

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए साजिद प्रधान को जिला उपाध्यक्ष और जब्बार चौहान को युवा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया और संगठन के प्रति भरोसा जताया।

⚡ बिजली विभाग की मनमानी पर किसानों में रोष

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष साजिद प्रधान ने गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि
चार हजार रुपये के मामूली बकाया बिल पर भी ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है और गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

🗣️ समाधान नहीं तो होगी किसान पंचायत

जिला अध्यक्ष चौधरी इंतज़ार देशवाल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर जल्द ही बिजली विभाग के एक्सईएन से वार्ता की जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के निर्देशानुसार मवाना स्थित एक्सईएन कार्यालय पर बड़ी किसान पंचायत आयोजित की जाएगी।

👥 बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता आकिल राणा, मुंशब भाई, अभिषेक चौधरी, साबी भाई, अब्बास भाई, कलीम प्रधान, मौसम चौधरी, सुलेमान प्रधान, जान मोहम्मद, तनवीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से किसानों ने एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *