कस्बा बहसूमा में गुदड्डी मेले का आज समापन, व्यापार मंडल ने ली एक दिन की अतिरिक्त अनुमति

बहसूमा (मेरठ)। कस्बा बहसूमा में लगने वाला प्राचीन गुदड्डी मेला मंगलवार की रात ससम्मान संपन्न हो गया। यह मेला हर वर्ष गंगा स्नान के अगले दिन परंपरागत रूप से रामलीला ग्राउंड, वार्ड संख्या 09 में आयोजित किया जाता है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जाता है। दूर-दराज़ से आने वाले व्यापारी यहां खिलौने, […]

नए भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल का स्वागत, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने दी बधाई

बहसूमा। भाजपा के उच्च नेतृत्व द्वारा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरबीर पाल को मेरठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। नियुक्ति के तुरंत बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। इसी क्रम में […]

महाभारत-कालीन धरती हस्तिनापुर: इतिहास, आध्यात्म और आस्था का संगम

हस्तिनापुर,वह भूमि जहाँ भारतीय इतिहास ने दिशा बदली। महाभारत में वर्णित कुरु साम्राज्य की राजधानी यहीं थी। युधिष्ठिर का राजतिलक, द्रोणाचार्य की शिक्षा परंपरा, कौरव-पांडवों की राजनैतिक रणनीतियाँ, और युद्ध के निर्णायक निर्णय—सबका केंद्र यही प्राचीन नगर था। पुरातत्व विभाग की खुदाइयों में मिले सिक्के, मिट्टी के बर्तन और प्राचीन अवशेष यह साबित करते हैं […]

बहसूमा में बंदरों का बढ़ता आतंक, व्यापार मंडल ने नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। नगर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बंदरों द्वारा लोगों पर बार–बार हो रहे हमले, घरों को नुकसान और बाजार गतिविधियों में बाधा की शिकायतें सामने आने के बाद अब यह समस्या गंभीर रूप लेती […]

रामराज में मीडिया कार्यालय का उद्घाटन, थाना अध्यक्ष रवेंदर सिंह ने किया शुभारंभ

रामराज, मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र में पत्रकारिता को संगठित और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संयुक्त पत्रकार महासभा ने शुक्रवार को नए मीडिया कार्यालय की स्थापना की। इस कार्यालय का उद्घाटन रामराज थाना अध्यक्ष रवेंदर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बड़ी संख्या में […]

DPM पब्लिक स्कूल में शोभित यूनिवर्सिटी का मेगा करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

बहसूमा। DPM पब्लिक स्कूल में शनिवार को शोभित यूनिवर्सिटी की टीम द्वारा मेगा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के तीन विभागों से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय के सभागार में शुरू हुए कार्यक्रम में […]

रामराज में श्री सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में आंखों का निशुल्क कैंप आयोजित

रामराज। सोमवार को श्री सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में जिला दृष्टि हीनता निवारण समिति और कल्याणम करोति मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का निशुल्क जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। कैंप के दौरान 56 लोगों की आंखों […]

डी-बी पैक्स सदस्यता महाभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रबंधक नितिन गुप्ता सम्मानित

खरखौदा/मेरठ। जिला सहकारी बैंक खरखौदा के प्रबंधक नितिन गुप्ता को 12 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित डी-बी पैक्स सदस्यता महाभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेरठ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नितिन गुप्ता के कुशल नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें यह […]

गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों और अतिक्रमण से बहसूमा में दिनभर जाम, लोगों में बढ़ा रोष

बहसूमा। कस्बे में गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों और अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिसके चलते अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। […]

रामराज में संयुक्त पत्रकार महासभा के मीडिया कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

रामराज। संयुक्त पत्रकार महासभा ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रामराज में नए मीडिया कार्यालय की स्थापना की। 1 दिसंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के एक पदाधिकारी द्वारा कार्यालय खोला गया, जिसका उद्घाटन बहसूमा थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में […]

राजपुर तिलोरा गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला शक्ति कार्यक्रम संपन्न

रामराज/मुजफ्फरनगर। राजपुर तिलोरा गांव में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारतीय गौ सेवा संघ द्वारा महिला शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं […]

Viral News: सुहागरात पर बल्ब लेने गया दूल्हा 5 दिन बाद हरिद्वार से बरामद,ससुराल वाले हैरान!

“सुहागरात से हरिद्वार तक—मोहसिन की गुमशुदगी अभी भी सवालों के घेरे में है, जवाब का इंतज़ार सबको है।” सरधना। सुहागरात की रात घर में कम रोशनी का हवाला देकर बल्ब लेने निकला दूल्हा मोहसिन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। पांच दिनों तक परिवार और पुलिस उसकी तलाश में गंग नहर से लेकर खेतों […]