SIR Form कैसे भरें? ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट, SIR Application PDF लिंक और मतदाता सूची अपडेट की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को। नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत […]
डी मोनफोर अकादमी मेरठ में स्पिक मैकै के तत्वाधान में बांसुरी वादन का भव्य आयोजन हुआ। पंडित चेतन जोशी और पंडित रजनीश मिश्रा की शास्त्रीय प्रस्तुति ने छात्रों को मंत्रमुग्ध किया। पढ़ें पूरी खबर। मेरठ। डी मोनफोर अकादमी में सोमवार को स्पिक मैकै (SPIC MACAY) के तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित […]
CCSU मेरठ के सुभाष चंद्र बोस सभागार में आयोजित IIA मिशन शक्ति अवार्ड 2025 में बेटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पांडेय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था ने IIA और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पूरी खबर पढ़ें News Highway पर। मेरठ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) मेरठ चैप्टर […]
हस्तिनापुर कृषि विज्ञान केंद्र में PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नवीन चंद्र ने की और मुख्य अतिथि BJP जिला मंत्री सुनील पोसवाल रहे। किसानों को योजना की 21वीं किस्त में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए गए। पूरी खबर पढ़ें News Highway पर। हस्तिनापुर। कृषि […]
मेरठ के रामराज–बहसूमा क्षेत्र में सुभम रेस्टोरेंट के कर्मचारियों सौरभ और वंश से मारपीट, गाली-गलौच और रिवॉल्वर–चाकू से धमकाने का मामला सामने आया। पीड़ितों ने तहरीर और CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, क्षेत्र में तनाव का माहौल। पूरी खबर पढ़ें News Highway पर। मेरठ। रामराज–बहसूमा थाना क्षेत्र में सुभम रेस्टोरेंट […]
मेरठ दक्षिण विधानसभा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन हुआ। पुष्पवर्षा, तिरंगा मार्च और विशाल जनसहभागिता के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें News Highway पर। मेरठ। अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी […]
तेज रफ्तार ने फिर ली लापरवाही की परीक्षा, सड़क हादसे ने पांच परिवारों को दहला दिया। बहसूमा के हरियाली पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और थ्री व्हीलर की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की। […]
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों के अनुसार, सुधाकर सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के […]
बहसूमा, मेरठ। अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई के तहत बहसूमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीएनएस एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी शुभम पुत्र रफल, निवासी ग्राम करीमपुर, थाना बहसूमा (उम्र लगभग 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 32 बोर की नाजायज पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद […]
रामराज। डी मोनफोर अकादमी के कक्षा 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण के तहत पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का दौरा किया। इस विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय दस्तावेजों और वास्तविक बैंक कार्यप्रणाली की जानकारी देना था, ताकि वे आधुनिक वित्तीय ढांचे को बेहतर रूप से […]
बहसूमा, मेरठ। थाना बहसूमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक–चौबंद रखने के लिए थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संदिग्ध स्थानों पर पैदल गश्त कर हालात का जायज़ा लिया। अभियान में कस्बा इंचार्ज उप […]
रामराज, मेरठ। मोहम्मदपुर सक्सित गांव में किसानों के लिए एक विशेष दवाइयों का स्वास्थ्य एवं जागरूकता कैंप आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को विभिन्न कृषि-दवाइयों, बूस्टर और उनके सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप में डॉक्टर स्टेट ब्रांच हेड गौरव मेहरा, छवि बंसल, नॉर्थ हेड निशांत चौधरी और ऑर्गेनाइज़र अंजू रानी […]
रामराज, मुजफ्फरनगर। गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। टिकोला शुगर मिल ने 2025–26 सीज़न की शुरुआती पेराई अवधि का पूरा भुगतान जारी कर दिया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक किसानों से खरीदे गए गन्ने […]
UP SIR Process: सर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, जानें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में सफलता के बाद अब देश के 12 राज्यों के साथ UP में भी यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। नए मतदाता […]
बहसूमा न्यूज। मोहम्मदपुर सकिस्त गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किए जाने के आरोप लग रहे हैं। गांव की गलियां कूड़े से अटी पड़ी हैं, नालियां जाम हैं और बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। 🚮 गांव की गलियों में […]
मेरठ। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर और उनके परिवार पर 25 साल पहले हुए जानलेवा हमले के आरोपी—और वर्तमान RLD जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ के चार भाई—को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद शहर में माहौल अचानक गर्म हो गया। बेल मिलने की खुशी में समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों के साथ भव्य जुलूस […]
बहसूमा। बहसूमा थाने की नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने पदभार संभालने के तुरंत बाद क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। थाना क्षेत्र के मुख्य बाज़ार, मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमकर उन्होंने लोगों से सीधे बातचीत की और शांति एवं सुरक्षा को लेकर फीडबैक लिया। […]
बहसूमा थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह को एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने नया थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) नियुक्त किया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। बहसूमा। बहसूमा थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह को एसएसपी मेरठ […]
सऊदी अरब से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां उमराह करने गए भारतीय नागरिकों से भरी बस एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 42 हिंदुस्तानी श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की गंभीरता और मृतकों की संख्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी […]
बहसूमा। गांव समसपुर में रविवार को स्वर्गीय पूर्व प्रधान चौधरी वेदपाल सिंह सिरोही की तेहरवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, ग्रामीण तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुँचकर यज्ञ में आहुति दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन […]
बहसूमा में गन्ने से भरे ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक ने बटावली रोड और कैलाशपुरी क्षेत्र में बिजली के केबल तोड़ दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और रविवार को मेंन रोड पर मरम्मत के दौरान जाम लग गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल ने घटना को गंभीर बताते हुए शुगर मिल प्रबंधन और प्रशासन से […]
बहसूमा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण–चंदेल गुट) मेरठ परिक्षेत्र की बैठक मंडल अध्यक्ष कमल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों ने विधान परिषदीय शिक्षक/स्नातक छः वर्षीय चुनाव, मतदाता सूची और आगामी मंडल सम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख पदाधिकारी और कई सदस्य उपस्थित रहे। Bahsuma| उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ […]
बाल दिवस 2025 पर डी मोनफोर अकादमी के छात्रों, निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा और उप प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। यह ऐतिहासिक मुलाकात विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बनी और छात्रों में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार किया। New Delhi | डी मोनफोर अकादमी […]
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने और उनकी जानकारी सुधारने के लिए SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया शुरू की है। 2025 के दूसरे चरण में यह अभियान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।SIR फॉर्म […]
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपमान और परिवारिक विवादों के चलते राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा की है। चुनाव के बाद उन्हें गालियाँ, आरोप और अपमान झेलना पड़ा, जिसे उन्होंने अपने आत्मसम्मान पर चोट बताया। रोहिणी का यह बयान बिहार की राजनीति में बड़ा हलचल पैदा कर रहा है। […]
नई बिहार सरकार में मंत्रालयों का फ़ॉर्मूला लगभग तय: बीजेपी को 15–16 मंत्रालय, जेडीयू को 14+1 और एलजेपी(आरवी) को 3 मंत्री पद मिलने की संभावना। पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज़ हो गई है और इसी बीच मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फ़ॉर्मूला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू […]
सोरम की ऐतिहासिक चौपाल 84 खापों की परंपरा, महेंद्र सिंह टिकैत के उदय, किसान आंदोलनों, 1988 बोट क्लब आंदोलन और 2020 किसान आंदोलन की रणनीति का केंद्र रही है। पश्चिमी यूपी की राजनीति और खाप संस्कृति को समझने वाला विशेष रिपोर्ट। Muzaffarnagar। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति, किसान आंदोलनों और खाप परंपराओं की बात हो […]
मुजफ्फरनगर के ग्राम कमहेड़ा में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक सम्पन्न। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं, नई नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र के ग्राम कमहेड़ा में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित […]
हस्तिनापुर। बाल दिवस पर कर्म योद्धा फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए “विद्या रथ” नामक नई पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री […]
मेरठ। शहर के शंभू नगर निवासी अनिल कंसल के पुत्र और मुंबई में फिल्म डायरेक्टर राघव कंसल ने मेरठ का नाम एक बार फिर रोशन किया है। राघव द्वारा निर्देशित फिल्म “डाइवोर्स” को फिल्म फेस्टिवल 2025 में आधिकारिक रूप से नॉमिनेशन मिला है। फिल्म में अभिनेत्री स्नेह ने मुख्य भूमिका निभाई है। राघव कंसल और […]
बहसूमा। शनिवार को बहसूमा स्थित चौधरी फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता, शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर वहसूमा व आसपास क्षेत्र के किसानों की […]
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी की पहली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई, जिसमें पार्टी की शीर्ष नेतृत्व टीम ने चुनाव नतीजों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और […]
बहसूमा। डी.पी.एम. पब्लिक स्कूल, बहसूमा में शुक्रवार का दिन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और समयबद्ध आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने परिवहन बेड़े में दो नई 42-सीटर बसें और एक नई टाटा मैजिक शामिल की। सभी वाहनों का विधिवत पूजन कर उन्हें परिवहन सेवा […]
बुलंदशहर में इंसाफ की उम्मीद लेकर आई एक पीड़िता की हिम्मत ने पुलिस महकमे की लापरवाही को उजागर कर दिया। दो दिन पहले एक बदहवास युवती अचानक DIG कलानिधि नैथानी की गाड़ी के सामने आ गई। उस समय युवती को रोकने के लिए थाने की पूरी टीम तैनात थी, लेकिन DIG ने तुरंत गाड़ी रुकवाई […]
Noida Murder Case: पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू सिंह और मृतका प्रीति यादव की मुलाकात बरौला की एक जीन्स फैक्ट्री में हुई थी. दोनों के बीच पिछले ढाई साल से अवैध संबंध थे. नोएडा में नाले से मिली एक महिला की गर्दन और हाथ कटी लाश ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया था। […]
उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश में गन्ने के राज्य सलाहकारी मूल्य (SAP) में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब अगैती (शीघ्र पकने वाली) किस्म का भाव ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म का भाव ₹390 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस कदम से लगभग 45-46 लाख गन्ना […]
राज्य में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर चल रही लंबी कानूनी प्रक्रिया पर आज हाईकोर्ट ने बड़ा और स्पष्ट फैसला सुनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव सम्पन्न करा दिए जाएं। कोर्ट ने […]
सैफपुर, फिरोजपुर | डी मोनफोर अकादमी (Dee Monfor Academy) में आज बाल दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में सुबह विशेष प्रातःकालीन सभा आयोजित की गई, जिसका संचालन शिक्षकों द्वारा किया गया। इस दौरान इंग्लिश प्रेयर, हिंदी प्रेयर, सुविचार, सामान्य ज्ञान समाचार और जीके प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया […]
रामराज, मुजफ्फरनगर। रामराज बाल शिशु मंदिर विद्यालय में गुरुवार को बाल दिवस बड़े उत्साह, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य बच्चों को सीख के साथ मनोरंजन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को ज्ञानवर्धक फिल्म दिखाने […]
बहसूमा। बहसूमा कस्बे में स्थित श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ भाग लेकर दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या भावना […]
बहसूमा पुलिस ने साइबर ठगी के 19,900 रुपये पीड़िता को वापस कराए, साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई
बहसूमा। मेरठ जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहसूमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बहसूमा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी का शिकार हुई एक महिला के 19,900 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई है। पीड़िता के खाते से […]
बहसूमा। बाल दिवस के अवसर पर DPM Public School, Behsuma में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 1 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को हस्तिनापुर स्थित प्रसिद्ध जंबूद्वीप परिसर की सैर कराई गई। विद्यालय का […]
रामराज/मुजफ्फरनगर। बिहार में बनने जा रही एनडीए सरकार की खुशी की लहर मुजफ्फरनगर के गांव तिलोरा तक जा पहुँची, जहां क्षेत्र में जश्न का माहौल सुबह से ही देखने को मिला। बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्यों ने एक साथ मिलकर उत्सव मनाया। ढोल–नगाड़ों […]
बेहसूमा/मेरठ। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद रामराज चौकी क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने क्षेत्र में हालात को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए चौतरफा सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों […]
नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आख़िरी और निर्णायक परिणाम सामने आ गया है। कुल 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में इस बार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 201 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन (MGB) को बड़ा झटका लगा है और उसे मात्र 36 सीटों से […]
बिहार चुनाव रिज़ल्ट 2025 — अंतिम परिणाम (243/243 सीटें) गठबंधन/पार्टी सीटें (Lead + Won) NDA 201 JDU 82 BJP 91 LJPR 21 HAM 04 RLM 04 MGB 36 RJD 28 INC 04 VIP 0 LEFT 05 IIP 0 OTH 06
बिहार की जीत, कार्यकर्ताओं की खुशी—रवि त्यागी के आवास पर गूंजा जश्न। खरखौदा | बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित सहकारी समिति के उपसभापति रवि त्यागी ने अपने आवास पर मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। त्यागी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिर सरकार के पक्ष […]
News Highway | Bihar Election 2025 | LIVE Updates पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पूरे राज्य में मतदान के बाद अब हर किसी की निगाहें रिज़ल्ट पर टिकी हैं। News Highway न्यूज़ पोर्टल पर बिहार चुनाव 2025 का LIVE रिज़ल्ट कवरेज सुबह 7 बजे से शुरू होगा।यहां आपको […]
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब बस कुछ ही घंटों दूर हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि — “बिहार बोलेगा… और दिल्ली सुनेगी!” “क्या कल के नतीजे सिर्फ बिहार की सरकार तय करेंगे, या उनका असर देश की सत्ता पर भी पड़ेगा?” राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा है कि बिहार का जनादेश […]
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत के करीब दिखाया गया है, जबकि महागठबंधन (RJD–Congress–Left) को उम्मीद के मुकाबले कम सीटें मिलती दिख रही हैं। 🔹 NDA को बहुमत की ओर बढ़त लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने अनुमान […]
